आज हम बात करते है 2019 में आयी फिल्म कबीर सिंह से पहचान बनाने वाली कियारा आडवाणी की। कियारा आडवाणी का जन्म 31 जुलाई 1992 मुंबई, महाराष्ट्र में हुआ था। इनका रियल नाम आलिया आडवाणी है। पिता का नाम जगदीप आडवाणी है जो भारतीय मूल के हैं जबकि माँ जेनेविज जाफरी मुस्लिम (ब्रिटिश मूल) हैं

कियारा ने ग्रेजुएशन जय हिंद कॉलेज, मुंबई से की है और एक्टिंग की बारीकियां अनुपम खेर की अकादमी से सीखी है। कियारा आडवाणी ने 2014 में हिंदी फ़िल्म ‘फ़गली‘ से एक्टिंग की शुरुआत की, इसके बाद क्रिकेटर एम.एस. धोनी की बायोपिक ‘एम.एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी‘ में साक्षी सिंह रावत को रोल निभाया। 2018 में वेब सीरीज ‘लस्ट स्टोरीज़‘ में नज़र आयी।
2019 में, कबीर सिंह ने तो सफलता के सारे रिकॉर्ड तोड़े और गुड न्यूज भी हिट रही। लेकिन 2020 में आई लक्ष्मी बम और इंदु की जवानी कुछ ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाई, अब वो 2021 में ‘शेरशाह‘ फिल्म में नज़र आने वाली है जिसमे सिद्धार्थ मल्होत्रा एक आर्मी कप्तान का रोल प्ले कर रहे है।

फिल्मोग्राफी
- फ़गली (2014)
- एम॰ एस॰ धोनी: द अनटॉल्ड स्टोरी (2016)
- मशीन (2017)
- लस्ट स्टोरीज़ (2018)
- भरत अने नेनु (2018)
- कलंक (2019)
- कबीर सिंह (2019)
- गुड न्यूज (2019)
- लक्ष्मी बम (2020)
- इंदु की जवानी (2020)
नाम | कियारा आडवाणी |
रियल नाम | आलिया आडवाणी |
पिता का नाम | जगदीप आडवाणी |
माँ | जेनेविज जाफरी |
व्यवसाय | अभिनेत्री |
Height | 5 फुट 5 इंच |
वजन | 55 kg |
उम्र (as in 2021) | 29 साल |
पर्दापण (Debut) | फिल्म – फ़गली |
जन्म तिथि | 31 जुलाई, 1992 |
जन्मस्थान | मुंबई, महाराष्ट्र |
विश्वविधालय | जय हिंद कॉलेज, मुंबई |
पसंदीदा अभिनेता | सलमान खान |
पसंदीदा अभिनेत्री | श्रीदेवी |
यह भी पढ़ें: